
JAMSHEDPUR। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी को आज
आईसीआईसीआई बैंक द्वारा 5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 50 ऑक्सीमीटर मासक और एक एंबुलेंस दिया गया ।वही इसके लिए विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने आईसीआईसीआई बैंक के पदाधिकारी को जनहित में बढ़ चढ़कर हिस्सा
लेते हुए जन सेवा भाव से प्रदत्त सामग्री के लिए धन्यवाद दिया । उन्होने बताया कि उक्त सामग्रियों का जल्द ही जनसेवा के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति कार्यालय से प्रदान किया जाएगा ।अब तक कुल तीन एंबुलेंस एवं एक मोक्ष वाहन जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय को प्राप्त हुआ है । दल गठन कर जमशेदपुर के नागरिकों के सुविधा हेतु प्रदान किया जाएगा।



