
JAMSHEDPUR


एसिया का एक प्रतिनिधिमंडल औधोगिक क्षेत्र के फ़ेज़ 6 और फ़ेज़ 7 में सड़कों की बदहाल स्थिति से अवगत कराने हेतु जियाडा आदित्यपुर प्रक्षेत्र के रीजनल डायरेक्टर प्रेम रंजन से उनके कार्यालय में मुलाक़ात की। तथा उनको जियाडा क्षेत्र के सड़कों में हुए बड़े बड़े गढ्ढो कहीं कहीं सड़क तालाब की शक्लों में परिवर्तित हो गयी इसके बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। झारखण्ड में ही नहीं अपितु संपूर्ण देश में आदित्यपुर औधोगिक क्षेत्र का एक विशिष्ट स्थान है। यहाँ की सड़कों की दुर्दशा के कारण उधमियों में काफ़ी निराशा व भय का वातावरण बना हुआ है क्योंकि सड़कों की इतनी बदतर हालात के कारण नित्य प्रति कोई न कोई दुर्घटना होते रहती है कल भी एक स्कुटी सवार की दुर्घटना का मुख्य कारण एकमात्र क्षेत्र की सड़क ही है जिसमें औधोगिक क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की दर्दनाक मृत्यु हो गयी। सड़कों की इतनी बदहाल स्थिति के कारण कभी भी औधोगिक क्षेत्र में आने जाने वाले भारी वाहनों का आनेवाले समय में कभी भी पलटी होने से इंकार नहीं किया जा सकता। इसके कारण बहुत बड़ी दुर्घटना घट सकती है। आर डी जियाडा श्री प्रेम रंजन जी ने एसिया के सड़कों से उत्पन्न इस दर्द को गंभीरता से सुना और उन्होंने कल दिनांक 11/06/21 प्रात: ग्यारह बजे एसिया के लोगों के साथ औधोगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों को स्वंय देखने का निर्णय लिया। तथा उन्होंने एसिया प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कल से परसों तक सभी सड़कों का इस्टीमेट बनाकर वे स्वयं सोमवार को राँची जाकर उधोग सचिव से इस संदर्भ में बातचीत करके इस समस्या का निदान करेंगे। आज की बैठक में अध्यक्ष इंदर अग्रवाल के अतिरिक्त महासचिव प्रवीण गुटगुटिया उपाध्यक्ष संजय सिंह संतोष खेतान तथा कार्यकारिणी सदस्य संतोख सिंह उपस्थित थे। इंदर अग्रवाल अध्यक्ष एसिया

