
Song link..


जमशेदपुर : वैलेंटाइन डे को लेकर विशेष रूप से युवाओं में काफी क्रेज रहता है, प्रेमी अपने प्रेमिका को लव सौंग के जरिये प्यार का ईजहार भी करते है। इस वैलेंटाइन को और खूबसूरत बनाने के लिए झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने ‘ नजरिया’ वीडियो सौंग को अपने यू ट्यूब ऑफिशियल चैनल ‘ अजीत अमन प्रोडक्शन’ पर लौंच किया है ।
गायक अजीत अमन गाने के साथ वीडियो में अभिनय भी किया है।
वीडियो में उनके साथ जमशेदपुर की की मॉडल साक्षी मिश्रा भी नजर आ रही है, जिसकी जोड़ी खूब पसंद किया जा रहा है। गायक अजीत अमन ने बताया कि इस गीत को मेलोडी बनाया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस गीत का म्यूजिक देश में लोकप्रिय हुआ हर हर शंभु गीत के संगीतकार आकाश देव ने दिया है. वहीं इसके गीत हरिदर्शन सिंह, सोनू शर्मा और अनिल पुजारी ने मिलकर तैयार किया है। वहीं, इसके निर्माण में नेहिष साफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव, शिक्षक आलोक राज सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं,वीडियो का निर्देशन मनोज पांडे ने किया है।
गायक अजीत अमन इससे पहले देश के जाने माने उद्योग पति रहे जिनका हाल ही में निधन हो गया रतन टाटा के जीवन पर अब तक तीन गाने गा चुके है. इसके अलावे चंद्रयान 3 वीडियो पूरे देश भर में लोकप्रिय हुआ था । गायक अजीत अमन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनका वैलेंटाइन सोंग ‘ नजरिया’ भी लोगों को जरूर पसंद आयेगा।


