
JAMSHEDPUR
वीमेंस काॅलेज की केमेस्ट्री विभागाध्यक्ष और बर्सर डाॅ अन्नपूर्णा झा का चयन इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी में विजिटिंग साइंटिस्ट के रूप में हुआ है। जानकारी देते हुए केयू की पूर्व कुलपति सह वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर शुक्ला महांती ने बताया कि इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी, नई दिल्ली के प्रावधानों के तहत उच्च शिक्षा में विज्ञान विषय के अध्यापकगण इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। डाॅ. अन्नपूर्णा झा को तीन महीने तक वहाँ शोध के क्षेत्र में काम करने के लिए तीस हजार रुपये प्रति माह की फेलोशिप भी प्राप्त होगी। काॅलेज परिवार के लिए यह उपलब्धि गर्व की बात है।

