
JAMSHEDPUR
जिला उपायुक्त सूरज कुमार द्वारा 45 + आयु वर्ग के वैक्सीनेशन कार्य में आई शिथिलता को गति प्रदान करने के उद्देश्य से 4 प्रखंडों का सघन दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वैक्सीनेशन केंद्र के निरीक्षण के साथ साथ रास्ते मे रुक रुककर ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें कोविड टीका लेने को
लेकर प्रेरित किया। जिला उपायुक्त द्वारा जमशेदपुर सदर प्रखंड में करनडीह स्थित कॉपरेटिव कॉलोनी टीका केंद्र, घाटशिला प्रखंड के
जे.सी. हाई स्कूल में आशा ऑडिटोरियम वैक्सीनेशन सेंटर, मुसाबनी प्रखंड में फॉरेस्ट ब्लॉक, पाथरगोड़ा एवं मुसाबनी पश्चिम के गिरिशडंगा टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया गया साथ ही डुमरिया प्रखण्ड में ग्राम कार्यकारी समिति/स्थानीय जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवी वर्ग के साथ बैठक कर टीका को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया। बातचीत के क्रम में जिला उपायुक्त द्वारा उन्हें जानकारी दी गई कि वैक्सीनेशन लेने के 24 घण्टे बाद आपको बुखार/सर दर्द/डि-हाईड्रेशन के लक्षण दिखेंगे, इसमें परेशानी की कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि इसके लिए लिए पैरासिटामोल एवम् ओ आर एस का घोल लाभुकों को दिया जा रहा है जिसे चिकित्सक के परामर्श अनुसार इस्तेमाल करना है। टीका केन्द्र में उपस्थित युवा वर्ग से उनके आसपास के लोगों को भी वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया गया एवम् बताया गया की वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है तथा कोरोना संक्रमण रोकथाम में एकमात्रत विकल्प है। इसके अलावा वैक्सीनेशन कार्य को गति देने को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों को माइक्रोप्लान बनाते हुए इसके अक्षरश: क्रियान्वयन के निर्देश दिये ।


इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला सत्यवीर रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचल अधिकारी- जमशेदपुर सदर/घाटशिला/मुसाबनी व डुमरिया तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

