
जमशेदपुर।
जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में मंगलवार को प्राचार्य डा अमर सिंह की अध्यक्षता में मैगजीन जर्नल कमेटी की बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में महाविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका अभिव्यक्ति के लिए आलेख मांगा गया है। इसके तहत शिक्षक, छात्र एवं शिक्षकेतर कर्मचारी इस पत्रिका में अपना आलेख प्रदान करेंगे। जिसके समीक्षा के उपरांत उसको प्रकाशित किया जाएगा। आलेख की अधिकतम शब्द सीमा 1500 शब्द होगी, आलेख सॉफट व हार्ड कॉपी में देने होंगे।आलेख की रचना मौलिक एवं अप्रकाशित होगी,रचनाओं के प्रकाशन का सर्वाधिकार संपादक मंडली को होगा।बताया जाता है कि प्रथम बार महाविद्यालय में त्रैमासिक पत्रिका छपने जा रहा हे।इस बैठक कोर्डिनेटर डा विजय कुमार,डा नीता सिन्हा, डा सुनीता सहाय, डा मुस्ताक अहमद,श्री ब्रजेश कुमार, डा अशोक कुमार रवानी, डा अंतरा कुमारी, श्री सुबोध कुमार,

