
जमशेदपुर: जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डा अमर सिंह के द्वारा सोमवार को महाविधालय के छात्रवास का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा वहां के छात्रों साथ बैठक करके हास्टल की मूलभूम समस्या से अवगत हुए। इससे पूर्व हास्टल के छात्रों ने उनका स्वागत बुके देकर एवं शॉल ओढाकर सम्मानित किया। छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डा अमर सिंह ने कहा कि महाविधालय के विकास में छात्रों की भूमिका अहम होता है अत: उनका प्रयास है कि छात्रों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए महाविधालय का विकास किया जाए। वही हास्टल की मुलभूत समस्या की जानकारी हुआ है इसका शीघ्र ही निदान किया जाएगा। इसको को हास्टल की समस्या का सूचीबद्ध करते हुए जिला कल्याण विभाग से सपंर्क स्थापित करके समस्या का निदान किया जाएगा। वही हास्टल के छात्रों से महाविधालय के विकास में प्राचार्य के द्वारा सहयोग मांगा गया एवं बाहरी तत्वों को हर हाल में कॉलेज में रोकने का आहवान किया । इस अवसर पर हास्टल अधीक्षक फलोरेंस बेक, छात्र नेता हरिराम टुडू, भीमसेन, अजय होनहागा, सुभाष महतो के अलावा काफी संख्या में छात्र उपस्थित थे।



