
बर्मामाइंस थाना स्थित बॉस कार सर्विस सेंटर में सोमवार की देर रात अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। उधर अगजनी की सूचना मिलते ही टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन विभाग की 6 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच आग पर काबू करने के प्रयास में जुटी हुई है। वैसे जिस जगह आग लगी की घटना हुई है वही इंडियन आयल का डिपो भी है। इसको लेकर अग्निशमन विभाग की ओर से कड़ी मशक्कत की जा रही है। वही स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।


बताया जा रहा है, कि इस अगलगी में सर्विस सेंटर में मौजूद सात- आठ गाड़िया पूरी तरह से स्वाहा हो गयी है, जबकि एक प्लाई गोदाम भी आग के जद में आ गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अगलगी में करोड़ों का नुकसान हुआ है।
वहीं मौके पर पहुंचे बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू ने बताया कि सर्विस सेंटर हुंडई का था। कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका जा सका। अगर आग पूरी तरह से फैल जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

