
JAMSHEDPUR।


भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव नें बयान जारी कर आदित्यपुर 111 सेव लाईफ नरसींग होम के संचालक डाँ ओपी आनंद की गिरफ्तारी की निंदा की है । श्री श्रीवास्तव नें कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है की कुछ दिन पूर्व डाँ ओपी आनंद नें अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री के मौखिक आदेश पर जाँच के लिए आई स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री के विरुद्ध अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर अशोभनिय टिप्पणी कि थी किंतु मामला बढ़ने और शोसियल मीडिया पर उनका विडियो वाइरल होने के बाद उनकी चौतरफा आलोचना हुई थी । जिसके बाद डाँ आनंद नें अपने बयान को वापस ले लिया था और माफी मांगते हुए अपनी गलती स्वीकार कर ली थी । ऐसे में सरकार को भी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्हें माफ कर देना चाहिए था और जनहित को ध्यान में रखते हुए डाकटर ओपी आनंद के विरुद्ध कार्रवाई पर रोक लगानी चाहिए थी। लेकिन इसके विपरीत उनपर आपराधिक मुकदमा चलाया गया और उनकी गिरफ्तारी हो गई। कोरोना काल में एकतरफ जहाँ डाक्टर और अस्पताल के अभाव में राज्य के लोगों को जूझना पड़ रहा है । हजारों की संख्या में राज्य में लोगों की मृत्यु हुई हैं । उस समय आदित्यपुर 111 सेवा लाइफ नरसिंह होम का बंद होना और डाक्टर ओपी आनंद की गिरफ्तारी होना दुरभागयपूण है ।

