
जमशेदपुर। एग्रिको चौक के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों से मेयर सुधा गुप्ता ने मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार को निजी स्तर पर 20 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: एग्रिको सड़क दुर्घटना के मृतक परिवार को बंटी सिंह ने दी 50 हजार रुपये की सहायता
पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का दिया भरोसा
मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि परिवार इस समय बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है। दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता मृतक की कमी को पूरा नहीं कर सकती, लेकिन संकट की स्थिति में परिवार को कुछ राहत जरूर मिल सकती है।
ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
मेयर ने कहा कि एग्रिको समेत शहर के प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जल्द ही जिले के उपायुक्त से मुलाकात करेंगी और आवश्यक कदम उठाने की मांग रखेंगी।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के साथ-साथ दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की भी समीक्षा जरूरी है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों का बोनस समझौता, 655 कर्मियों को मिलेंगे 7.35 करोड़ रुपये
लापरवाही से वाहन चलाने की जांच की मांग
मेयर सुधा गुप्ता ने जिला प्रशासन से हादसे में लापरवाही से वाहन चलाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच में यदि किसी की गलती सामने आती है तो संबंधित दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
मेयर ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि वाहन चालकों और आम लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहना होगा। दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

