
JAMSHEDPUR।
जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नन्दकिशोर लाल द्वारा टाटा नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 व 2 तथा निकास द्वार पर मास्क जांच अभियान चलाया गया। साथ ही साथ यात्रियों के बीच मास्क का वितरण किया गया एवं मास्क नहीं पहनने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अपर जिला दंडाधिकारी ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण का दूसरा चक्र सक्रिय है तथा जानलेवा कोरोना वायरस से खुद व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि मास्क पहनें व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें । उन्होंने रेल यात्रियों से अपनी बारी आने पर कोविड-19 का वैक्सीन लेने का भी अपील किया।

