
JAMSHEDPUR


कोरोना संक्रमण रोकथाम को लेकर राज्य सरकार के द्वारा 13 मई तक घोषित स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के गाइडलाइन के अनुपालन का जिले में कड़ाई से अनुपालन का जायजा लेने एडीएम लॉ एंड ऑर्डर देर रात्रि सड़क पर निकले । मौके पर कदमा व सोनारी के इंसिडेंट कमांडर श्री चन्द्रदेव प्रसाद मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने शहरी क्षेत्र में विभिन्न थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने सड़क पर दिखे लोगों से बाहर निकलने का कारण जाना तथा अनावश्यक बाहर नहीं निकलने की चेतावनी देते हुए कहा कि आवश्यक काम से बाहर निकलते भी हों तो मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन या अन्य आवश्यक कागजात साथ रखें।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान जिन गतिविधियों की सरकार द्वारा अनुमति दी गई है, उसे आप सरकार द्वारा निर्धारित समय तक ही करें l कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करें, घर पर ही रहें, घरों से नहीं निकलें l मास्क लगाये, सोशल डिस्टेंसिंग रखें तथा सेनिटाइजर एवं साबुन-पानी से हाथों को धोतें रहें। उन्होंने कहा कि नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

