
जमशेदपुर।
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज बागबेड़ा इकाई की नव नियुक्त अध्यक्ष डीके मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस समाज में मुन्ना मिश्रा नाम का कोई गुट नही है। अपितु मुन्ना मिश्रा स्वयं दो तीन लोगों को लेकर अपने निजी स्वार्थ हेतु बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 01 स्थित परशुराम भवन में पिछले 7 वर्षों से कब्जा करते हुए आ रहे है। भवन के वैवाहिक समारोह में टेंट वालों से कमीशन की लालच और मोह में कुछ लोग समाज को तोड़ने के लिए भ्रामक दुष्प्रचार कर रहे हैं। ऐसे लोगों की मंशा केवल भवन के नाम पर कमीशनखोरी से लाभ कमाने की रही है। यही कारण है कि कुछ लोग परशुराम भवन को लेकर गलत प्रचार कर रहे हैं।
अध्यक्ष डीके मिश्रा ने आगे कहा कि 300 से ज्यादा लोगों का उन्हें हस्ताक्षर युक्त समर्थन प्राप्त है। सभी ने एक स्वर में सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष मनोनीत किया है। विरोध कर रहे लोगों को बहुमत को स्वीकार्य करते हुए ब्राह्मण समाज के हित में मिलकर काम करनी चाहिए।
श्री मिश्रा ने स्वयं पर लगे विद्यालय भवन को दखल करने के आरोपों को सिरे से खारिज़ करते हुए इसे बिल्कुल बेबुनियाद, आधारहीन एवं हास्यास्पद बताया। कहा की समाज का विश्वास और समर्थन खो चुके लोग दुर्भावनावश ऐसे मनगढ़ंत व्यक्तिगत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 20 जनवरी 2019 (रविवार) को कार्यकारिणी का अंतिम रूप देने के लिए बैठक आयोजित की गयी है। सदस्यों से रायशुमारी कर नए लोगों को दायित्व सौंपी जाएगी। इसके अतिरिक्त परशुराम भवन की जर्जर और बदहाल स्थिति को सुधारना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

