
जमशेदपुर में एक डिज़ाईन टूर में दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी ऑटो निर्माता, किआ मोटर्स ने अपनी दो विश्वस्तरीय कार – कार्निवल एवं स्पोर्टेज़ का प्रदर्षन किया। कंपनी 2019 की दूसरी छमाही में बहुप्रतीक्षित, किआ ैच्2प लॉन्च करने वाली है। इसका उद्देष्य तीन सालों में भारत के सर्वोच्च 5 ऑटोनिर्माताओं में अपनी जगह बनाना है। भारत में पहले उत्पाद के लॉन्च के बाद हर छः माह में कार लॉन्च करते हुए किआ 2021 तक अपने पोर्टफोलियो में कम से कम 5 वाहन षामिल करने की योजना बना रही है।
किआ मोटर्स ने भारत में प्रवेश ऑटो एक्स्पो 2018 में किया और अपनी 16 सर्वोच्च ग्लोबल श्रृंखलाओं का प्रदर्शन किया, जिसमें ऑटो एक्स्पो में सबसे ज्यादा पसंद की गई, एसपी 2आई भी शामिल थी। आगामी कार, एसपी 2आई कंपनी के अनंतपुर प्लांट में निर्मित की जा रही है एवं 2019 की दूसरी छमाही में बाजार में उतरेगी। यह कार विश्वस्तरीय गुणवत्ता, बेहतरीन डिज़ाईन एवं अत्याधुनिक टेक्नॉलॉजी से सुसज्जित होगी। भारत एवं भारत के ‘रॉयल बंगाल टाईगर’ के शक्तिशाली चेहरे से प्रेरित इस कार में किआ की सबसे मशहूर और खास विषेशता – ‘टाईगर नोज़ ग्रिल’ है, जो चीफ डिज़ाईन ऑफिसर, श्री पीटर श्रेयर द्वारा डिज़ाईन की गई है। यह कार ‘मेक इन इंडिया’ सेगमेंट में पूरी तरह फिट बैठती है और इसमें वह हर खूबी है, जो भारतीय ग्राहक चाहते हैं। इसमें स्पोर्टी व स्टाईलिष डिज़ाईन के साथ अत्याधुनिक टेक्नॉलॉजी भी है।
किआ ने भारत में अपने काम लगभग एक साल पहले आंध्रप्रदेश के अनंतपुर में अपने संयंत्र के उद्घाटन के साथ प्रारंभ किए। इस संयंत्र में पूरे जोरशोर से काम चल रहा है। 536 एकड़ का यह विशाल संयंत्र लगभग तैयार है। इस संयंत्र में 300,000 से अधिक वाहन प्रतिवर्श बनाने की क्षमता है और यह क्षेत्र में 3000 से अधिक प्रत्यक्ष नौकरियां एवं 7000 से अधिक अप्रत्यक्ष नौकरियां निर्मित करेगा। किआ ने सर्वश्रेश्ठ स्थानीय विनिर्माण सुनिष्चित करने के लिए संयंत्र में लगभग 1.1 बिलियन डॉलर का निवेष किया है। यहां पर वैष्विक मापदंडों के अनुरूप टेक्नॉलॉजी प्रदान की जाएगी। यह प्लांट हाईब्रिड एवं इलेक्ट्रिक वाहन भी बना सकता है। किआ को इस बात में बहुत गर्व है कि इस प्लांट में सबसे उन्नत ग्लोबल टेक्नॉलॉजी, जैसे रोबोटिक्स एवं कृत्रिम योग्यता है तथा यह संयंत्र अपने अंदर 100 प्रतिषत वाटर रिसाइक्लिंग की क्षमताओं के साथ पर्यावरण के लिए अत्यधिक मित्रवत है। इसके अलावा कंपनी ने कौशल विकास के लिए ऑटोमोबाईल्स में बेसिक टेक्निकल कोर्स (बीटीसी) भी शुरू किया है, जो संयंत्र में प्रवेश स्तर की नौकरी के लिए आवष्यक कौषल प्रदान करेगा। भारत में कंपनी का प्रवेश कोरिया, स्लोवाकिया, चीन, यूएसए और मैक्सिको में कंपनी के अन्य संयंत्रों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भारत में प्रवेष करते हुए किआ हर छः माह में कारें लॉन्च करके अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी तथा 2021 तक कम से कम 5 वाहन अपने पोर्टफोलियो में षामिल कर लेगी। ‘द पॉवर टू सरप्राईज़’ की वैष्विक प्रतिबद्धता के साथ किआ ऐसे अनुभव प्रदान करना चाहती है, जो अपेक्षाओं से बढ़कर हों। यह ब्रांड भविश्य की मोबिलिटी, डिज़ाईन, उत्पाद एवं क्षमता तथा विष्वस्तरीय वाहन मेंटेनेंस और रिपेयर सेवाओं पर केंद्रित है, ताकि देष में भारतीय ग्राहकों को कार के स्वामित्व का सर्वश्रेश्ठ अनुभव प्रदान करके मजबूत आधार विकसित किया जा सके।
किआ मोटर्स कॉर्पोरेषन ने 2008 के बाद से अपनी ग्लोबल सेल्स दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ा ली। पिछले साल इसने 2.8 मिलियन कारें बेचीं। 2025 तक 16 इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने के किआ मोटर्स कॉर्पोरेशन के ग्लोबल विज़न तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को हराभरा एवं स्वच्छ रखने के उद्देष्य के अनुरूप किआ मोटर्स इंडिया, अनंतपुर संयंत्र में हाईब्रिड एवं इलेक्ट्रिक वाहन निर्मित करने के लिए प्रतिबद्ध और आष्वस्त है। हाल ही में कंपनी ने आंध्रप्रदेष सरकार के साथ एक समझौतापत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत यह आंध्रप्रदेश सरकार को 3 नीरो कार – हाइब्रिड, प्लग-इन हाइब्रिड एवं ईवी प्रदान करके ‘पार्टनरशिप फॉर फ्यूचर ईको मोबिलिटी’ पर सहयोग करेगी।
किआ के वाहन आज दुनिया में सर्वोच्च क्वालिटी के हैं। किआ ने अमेरिका में बिकने वाले सभी अन्य ग्लोबल ऑटोमोबाईल ब्रांडों को पीछे छोड़ दिया है और जेडी पॉवर की इनीशियल क्वालिटी स्टडी में लगातार चार सालों तक सबसे ऊपर रही। यह क्वालिटी बनाए रखने के लिए कंपनी भारत में घरेलू प्रतिभा को प्रशिक्षण और कौशल प्रदान करने पर केंद्रित है, ताकि वैष्विक क्वालिटी से समझौता किए बिना उत्पादों में सर्वोच्च स्तर का लोकलाईज़ेषन किया जा सके।
किआ स्पोर्ट्स की ग्लोबल संरक्षक रही है और इसने विभिन्न ग्लोबल ईवेंट्स, जैसे फीफा वर्ल्ड कप एवं ऑस्ट्रेलियन ओपन के साथ पार्टनरषिप की है। कंपनी देश में लाखों स्पोर्ट्सप्रेमियों को प्रोत्साहित कर इस विरासत को भारत ला रही है। 2018 में किआ मोटर्स इंडिया ने इंडियन सुपर लीग 2019 के सीज़न के लिए प्रिंसिपल स्पॉन्सर के रूप में बैंगलुरु फुटबॉल क्लब के साथ साझेदारी की, जो 2021/22 के सीज़न तक चलेगी। ब्रांड ने हाल ही में सर्वोच्च 10 टेनिसप्रेमियों का चयन किया, जो जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 में ऑफिषियल बॉलकिड्स के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बच्चों को अग्रणी टेनिस, खिलाड़ी महेष भूपति मेंटर करेंगे और उन्हें तीन सप्ताह की पूर्णतः स्पॉन्सर्ड ट्रिप पर मेलबोर्न भेजा जाएगा।


किआ मोटर्स इंडिया (केएमआई) के बारे में
अप्रैल, 2017 में किआ मोटर्स ने अनंतपुर जिले में नया विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए भारत में आंध्रप्रदेष सरकार के साथ एक समझौतापत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। भारत में किआ मोटर्स की पहली विनिर्माण सुविधा का निर्माण कार्य चल रहा है। यह निर्माण सुविधा 2019 की दूसरी छमाही में उत्पादन प्रारंभ कर देगी और हर साल लगभग 300,000 कारों का उत्पादन करेगी।
किआ मोटर्स इंडिया के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमारी वेबसाईट ूwww.kia-motors.inपर विज़िट करें।
किआ मोटर्स कॉर्पोरेशन के बारे में
किआ मोटर्स कॉर्पोरेशन, (www.kia.com) दिल से युवाओं के लिए विष्वस्तरीय कार बनाती है। इसकी स्थापना 1944 में हुई थी और यह कोरिया की सबसे पुरानी मोटर वाहन निर्माता है। पाँच देशो में 14 निर्माण एवं असेंबली संयंत्रों में किआ के 3 मिलियन से अधिक वाहन हर साल निर्मित किए जाते हैं, जो लगभग 180 देषों में वितरकों और डीलर्स के नेटवर्क द्वारा बेचे जाते हैं। आज किआ के पास दुनिया में 51,000 से अधिक कर्मचारी हैं और इसका वार्शिक राजस्व 47 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा है। यह ऑस्ट्रेलियन ओपन का प्रमुख स्पॉन्सर है और फीफा वर्ल्ड कप की गवर्निंग बॉडी, फीफा का ऑफिषियल ऑटोमोटिव पार्टनर है। किआ मोटर्स कॉर्पोरेषन ब्रांड का स्लोगन है, ‘‘पॉवर टू सरप्राईज़’’, जो अपेक्षाओं से बढ़कर आकर्शक और प्रेरणाप्रद अनुभव प्रदान करके दुनिया को चकित करने का कंपनी का वैष्विक उद्देष्य प्रदर्षित करता है।
किआ मोटर्स एवं हमारे उत्पादों की अधिक जानकारी के लिए हमारे ग्लोबल मीडिया सेंटर www.kianewscenter.com पर विज़िट करें।

