Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-हरियाणा के सूरजकुंड मेला में भाग लेंगे कोल्हान के लोक कलाकार
Top Stories

जमशेदपुर-हरियाणा के सूरजकुंड मेला में भाग लेंगे कोल्हान के लोक कलाकार

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 29, 2016Updated:December 29, 2016No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

बुधवार को टाऊनहाल में कलाकारों के चयन की प्रक्रिया का प्रथम चरण संपन्न

इस वर्ष उक्त आयोजन में झारखण्ड चुना गया है थीम स्टेट

जमशेदपुर। राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात सूरजकुंड मेला (हरियाणा) के दौरान होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कोल्हान के लोक कलाकार भी शिरकत करेंगे। फरीदाबाद में 1 से 15 फरबरी तक प्रस्तावित 31 वे सूरजकुंड मेला में इस वर्ष झारखण्ड राज्य को थीम स्टेट चुना गया है।. इसके लिए झारखण्ड सरकार के संस्कृति निदेशालय के प्रयास से झारखण्ड के दुमका , हजारीबाग तथा जमशेदपुर में क्रमशः प्रमंडलीय स्तर पर स्थानीय कलाकारों के बीच प्रतियोगिता आयोजित कर श्रेष्ठ कलाकारों को सूरज कुंड भेजा जाना है। आज कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न विधाओं के कलाकारों से प्रदर्शन परीक्षण हेतु सिदगोड़ा टाउनहाल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला जन संपर्क पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में संम्पन्न इस प्रतियोगिता में कोल्हान के कुल 11 सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया। जिसमें तीनो शैली के छऊ नृत्य (मानभूम शैली , खरसावा शैली , सरायकेला शैली) , आदिवासी झिंगा नृत्य आदि का प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक के रूप में श्री तपन कुमार पटनायक तथा मुख्य निर्णायक के रूप में संस्कृति निदेशालय के उपनिदेशक श्री अमिताभ कुमार की भूमिका रही। चूंकि लोक गायन तथा फिरकाल नृत्य से सम्बंधित कलाकारों की उपस्थिति आज नहीं हो सकी अतः उक्त दोनों वर्गों के लिए चयन प्रक्रिया हेतु कोल्हान क्षेत्र के सम्बंधित कलाकार अपनी प्रस्तुति का प्रदर्शन कल गुरूवार को जिला सूचना भवन में दोपहर 1 बजे से पहले तक कर सकते हैं।
आज के प्रतिभागी सांस्कृतिक दलों में कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं: रींझा आदिवासी नृत्यदल रानीकुदर जमशेदपुर , गिरधर कला केंद्र चुनचुड़िया, भवेश छऊ नृत्य दल खरसावा ,आदिवासी कुर्मी छऊनृत्य , कला विकास केंद्र , राजकीय छऊनृत्य कला केंद्र खरसावा आदि।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.