

जनसंपर्क कार्यालय की तरफ से आम नागरिकों के बीच बांटी गयी मुद्रित सामग्री
जमशेदपुर। जिला जन संपर्क कार्यालय की तरफ से मानगो क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जागरूकता अभियान चलाकर झारखण्ड सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को बताया गया। सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा मुद्रित सामग्री के माध्यम से लोगों को बताया गया कि वे किस तरह सरकार से संवाद स्थापित कर अपने सुझाव और सलाह भी सरकार तक पहुंचा सकते हैं। डीपीआरओ संजय कुमार की अगुवाई में चलाये गए उक्त जन संपर्क अभियान के क्रम में मानगो चैक , डिमना चैक व एनएच 33 के आसपास कई निकटवर्ती कालोनियों के लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए सरकारी मासिक पत्रिका ‘‘बढ़ते कदम’’ का वितरण किया गया। लोगों ने राज्य सरकार द्वारा संचालित सरकारी कल्याणकारी तथा विकास सम्बंधित योजनाओं के बारे में जानकर खुशी व्यक्त की।

