

जमशेदपुर।
मुख्यमंत्री रघूवर दास के विदेशी दौरा पर राज्यसभा सासंद प्रदीप बालमूचू ने भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हूए कहा कि मुख्यमंत्री का विदेशो का जो दौरा हूआ उस पर सी एम को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।ताकि यहाँ के लोग जान सकें कि सी एम के विदेश यात्रा से राज्य को कितने लाभ हो रहा है। श्री बालमुचु अपने आवास मे सवाददाता सम्मेलन के दौरान उक्त बाते कही। उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे पता है कि अभी तक सी एम की जहां की भी यात्रा किया है उस जगह लोग मौज मस्ती करने जाते है।उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सी एम ने निवेशकों के लिए नही बल्कि घुमने के लिए गए थे।
- भाजपा के नाम पर गुण्डागर्दी जारी
राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर श्री बालमूचु ने कहा कि राज्य सरकार की पिछले दो सालों मैं मे ऐसी की कोई भी उपलब्धिया नही रही कि जिसे गिनाया जा सके।अब तो भाजपा के लोग पार्टी के नाम पर सी ओ और पुलिस अधिकारियों को पीटने लगे।जिस राज्य में प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षित नही है तो वहां पर जनता कैसे सूरक्षित रह सकता है।उन्होंने कहा पुरे राज्य में सुरक्षा के नाम के सरकार पूरी तरह फैल है।
86 बस्ती के नाम पर रघूवर सरकार लोगों को ठगा है।
– उन्होंने कहा कि राज्य मे जब रघूवर की सरकार बनी है।तब रघूवर ने यही पर एग्रीको मैदान मे उपस्थित जनसमुह को संबोधित करते हूए कहा था कि जल्द ही यहाँ के लोगों को मालिकान हकदार मिल जाएगा।इस प्रकार बयान मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया दो साल हो गया है लेकिन नतीजा शुक्र निकला।अब तो उनके ही मंत्री नया बयान दे रहे है कि यहाँ पर जमशेदपुर को औघोगिक नगर बनाया जाएगा।अब दो तरह के बयान से यहाँ की जनता अजमस मे है।यही कहाँ जाए कि सी एम दोहरी निती पर काम करते हैं।

