
जमशेदपुर।


सरकार द्वारा आहूत कैशलेश अभियान के तहत ज़िले में डिजिटल लेनदेन को बल देने एवं आमजनों के बीच जागरूकता लाने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के ज़िलाध्यक्ष समेत पार्टी नेताओं संग अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को बैठक कर इस दिशा में सहयोग मांगते हुए आवश्यक रणनीति तय की । मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कैशलेश लेनदेन की बारीकियों से अवगत कराते हुए इस पूरे प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई । कहा कि सरकार द्वारा आहूत अभियान में पार्टी समेत विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं से सहयोग अपेक्षित है । मौके पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने ज़िला स्तरीय अभियान में भारतीय जनता पार्टी का पूर्ण सहयोग का भरोसा जताया । उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूर्व से भी इस दिशा में अभियान चला लोगों को जागरूक करने की दिशा ने प्रयत्नशील है । प्रशासन के सहयोग से अभियान को गति मिलेगी । इस दौरान विभिन्न मण्डलों में अभियान चलाने की रणनीति तय हुई । बताया गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को संबंधित अभियान में दक्ष बनाने की दिशा में सोमवार पूर्वाह्न चैंबर भवन में एक विशेष प्रशिक्षण अभियान सह कार्यशाला आयोजित की गयी है । मौके पर विशेष रूप से भाजपा ज़िला पदाधिकारियों में चितरंजन वर्मा,भूपेंद्र सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह,विमल जालान, अंकित आनंद, अमरजीत सिंह राजा के अलावे मंडल अध्यक्षों में पंकज सिन्हा,सुरंजन राय, रमेश नाग, संदीप शर्मा ‘बॉबी’, संजय सिंह, श्रीराम प्रसाद, अभय कुमार चौबे ,उमा शंकर सिंह, राजेश कुमार साव के अलावे कन्हैया ओझा, अशोक सामंता , महेंद्र प्रसाद, कपिल कुमार,अमरेंद्र कुमार,रंजीत समेत अन्य मौजूद थें ।

