

जमशेदपुर।
एंटी करप्शन व्यूरो ने जल पथ प्रमंडल भाग-1 चक्रधरपुर के कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र कुमार मंडल को एक लाख रुपया नगद रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी चक्रधरपूर के देवगांव स्थित सरकारी आवास से हूई है।
इस संर्दभ मे ए सी बी के डी एस पी अमर पाण्डेय ने बताया कि चक्रधरपूर के ठेकेदार गौरव सिह ने निगरानी विभाग मे एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके मुताबिक एक एग्रीमेट मे हस्ताक्षर के लिए जल पथ प्रमडंल भाग 1 के कार्यपालन अभियंता शैलेन्द्र कुमार मंडल ने रिश्वत के रुप मे तीन लाख रूपया की माँग की थी और पहली किस्त में एक लाख रूपया माँग गति था। उसकी शिकायत पर विभाग ने अपने स्तर पर पुरे मामले की जांच की । जांच के दौरान पता चला कि ठेकेदार के द्वारा जो आरोप कार्यपालक अभियंता पर लगाया गया है वह बिल्कुल सही है। उसी आलोक पर ठेकेदार गौरव सिह को कहा गया कि वह आज पहली किस्त की राशी एक लाख जाकर कार्यपालक अभिंयता को दे। उसी अनुसार जैसे ही कार्यपालक अभियता को एक लाख की राशी गौरव सिह को दिया गया। ए सी बी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

