
कार्यकर्ताओं से नज़दीकी और आत्मीयता बढ़ाने को अनूठा अभियान चलाएंगे दिनेश कुमार

तीन चरण में होगा दस्तक अभियान
जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके परिवारजनों से आत्मीयता बढ़ाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार जल्द हीं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पर उपस्थिति दर्ज़ कराएंगे । इस अभियान के तहत यह सुनिश्चित किया जायेगा की पार्टी के प्रति गहरी निष्ठा और अभिरुचि रखने वाले भाजपाजनों के प्रति संगठन भी लगाव और अपनापन रखे । भाजपा ज़िलाध्यक्ष के हवाले से ज़िला मीडिया प्रवक्ता अंकित आनंद द्वारा ज़ारी वक्तव्य में बताया गया कि पार्टी विथ डिफरेंस के नारे की सार्थकता की दिशा में यह अभियान बेहद सरल यद्यपि अनूठा है । प्रायः व्यस्त कार्यकर्मों के कारण कई मौकों पर पार्टी नेता अपने कार्यकर्ताओं के बीच उपलब्ध नहीं हो पाते । ऐसे में इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों से नज़दीकियां बढ़ाने के संग हीं सुख-दुःख साझा करने का प्रयास होगा । भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार की ओर से कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी न केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, बल्कि सबसे अधिक सदस्यों वाली संयुक्त परिवार है । संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं व अपने इन्हीं सिद्धान्तों से ही भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा दल है । कहा गया कि संगठन में नेता नहीं ‘कार्यकर्ता’ सर्वोपरि है । पार्टी के हर एक पदाधिकारी और आला नेता भी संगठन द्वारा सौंपी गयी जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर रहे होते हैं । वे भी कार्यकर्ता हैं । सभी दलों से भिन्न यही भाजपा की पहचान है । हमारे कार्यकर्ता हीं संगठन का मजबूत आधार और सरकार के निर्माता हैं । उन्हीं के माध्यम से सरकारी योजनाओं और सांगठनिक नीतियां क्रियान्विति होती है। कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन और अथक परिश्रम के कारण हीं झारखंड तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में यह अभियान कार्यकर्ताओं के समर्पण और अथक परिश्रम के प्रति धन्यवाद व्यक्त करने का एक छोटा सा पहल है । कार्यकर्ताओं के घर दस्तक अभियान के प्रथम चरण में ज़िला भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं
सभी मंडल अध्यक्षों के घर पहुँचेंगे । दुसरे चरण में प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों एवं पार्टी के पुराने तथा वरीय भाजपाजनों के घर पहुँचकर आत्मीय रिश्ता बनाने के संग आशिष लेने का प्रयास होगा । इसके पश्चात तीसरे चरण में पार्टी के सक्रीय सदस्यों के संग बूथ स्तरीय चाय पर चर्चा अभियान चलाकर उनका साथ साधने की कोशिश होगी ।

