
* भाजपा ज़िला कार्यालय में हुए नव मनोनीत महिला मोर्चा अध्यक्ष का अभिनंदन

जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी महानगर की नव मनोनीत महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरू सिहं की अध्यक्षता में पार्टी के साकची स्थित ज़िला कार्यालय में एक बैठक कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास जी के कैशलेस योजना को जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया | इस दैरान तय हुआ की शीघ्र हीं महिला मोर्चा द्वारा कैशलेस लेन-देन करने की दिशा में लोगों जागरूक करते हुए जन अभियान चलाया जायेगा | ये अभियान चौक चौराहो से लेकर हर मोहल्ला मे होगा। घर जाकर महिलाओ को कैशलैस अभियान के बार मे जानकारी दी जाएगी। बैठक से पूर्व भाजपा नेत्रीयों द्रारा अध्यक्ष नीरू सिहं का अभिनंदन किया गया | मौके पर विशेष रूप से रीता लाल, रीता मिश्रा रामदुलारी ,भारती देवी ,गीता सिहं,रेणु शर्मा ,प्रीति पंडा,सीमा दास ,अमरजीत मुंडा ,ज्योति अधिकारी, प्रीति सिन्हा,कुमकुम दता ,रेनु झा ,पुष्पा देवी ,चन्दना बनर्जी , सीमा जसवाल समेत अन्य मौजूद रहें |

