

जमशेदपुर।
जिला के परसुडीह थाना क्षेत्र खासमहल स्थित कैनरा बैंक के पीछे शटर और लोहे के गेट को काट कर चोरो के द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया । हालाकि चोर इस मामले मे सफल नही हो पाया। लेकिन बैंक मे लगे सी सी टीवी कैमरा सहित सरवर मॉडम अपने साथ ले गए। बताया जाता है कि चोरी की गई बैक के समान की कीमत 15 लाख के करीब हैं।
इस सर्दभ मे बैक के वरिष्ठ प्रबंधक सुभाष चक्रवती ने कहा कि तीन दिन बैक बंद होने के बाद जब आज बैक खोला गया। तो देखा कि सरवर रुम मे कुछ छेड़ छाड़ है । उसके बाद पीछे देखा कि शटर कटा हुआ है। उसके बाद उन्होने इसकी जानकारी परसुडीह पुलिस को दी। पुलिस आने के बाद घटना स्थल के जांच के दौरान पता चला कि चोरो के द्वारा स्ट्रांग रुम मे जाकर ल़ॉकर खोलने की कोशिस की गई इस दौरान लॉकर कई जगहों पर तोड़ फोड़ का प्रयास भी किया गया । उन्होने कहा कि चोरो ने बैंक मे लगे आठ कैमरो मे 6 कैंमरा के साथ साथ और बैंक का सरवर मॉडम राउटर को खोल अपने साथ ले गए चोरी गए सामान की कीमत पंद्रह लाख के लगभग है ।

