

जमशेदपुर।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतरगर्त राज्य स्तरीय जल एवं स्वच्छता सम्मेलन के दौरान जब एक एक जे एम एम नेता मंच पर माईक पकड कर शिबू सोरेन जिंदाबाद, स्वर्गीय सुनील महतो अमर रहे का नारे लगाने लगे तो पहले तो लोगो को लगा कि वह भाषण के दौरान उन लोगो को सम्मान दे रहा है लेकिन जैसे ही उस व्यक्ति ने शेरो शायरी करने लगा तो मंच मे मौजुद प्रशासनिक अधिकारी भौचक्क रह गए। चुकि कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री मौजुद थे।उस व्यक्ति के द्वारा बार जे एम एम जिंदाबाद ,शिबू सोरेन जिंदाबाद, स्वर्गीय सुनील महतो अमर रहे का नारा लगाना शुरु कर दिया। बीच बीच मे वह शेरो शायरी पढने लगा।सभी को लगा कि कार्यक्रम खराब हो रहा है।उसी बीच उदधोषिका ने मामला को समझते हुए दुसरे व्यक्ति का नाम लिया लेकिन फिर वह व्यक्ति नही माना। उसके बाद जिले के जनसर्म्पक अधिकारी संजय पाण्डेय उसे हटाने के लिए उसके बाद आए लेकिन फिर भी नही हटा । उसके बाद जिले के ए डी सी सुनील कुमार ने मोर्चा संभाला । उसे जबरदस्ती वहां से हटाया गया। इस घटना के बाद सी एम थोड़े नाराज भी दिखे।
क्या है मामला
इस सर्दभ मे बताया जाता है कि कार्यक्रम झारखंड से वैसे लोगो को चुना गया था जो स्वच्छता के बारे मे अपना अनुभव मंच के माध्यम से साझा कर सके। उसी क्रम मे कार्यक्रम का संचालन कर रही उदघोषिका के द्वारा सिमडेगा की जयंती लकड़ा का नाम पुकाड़ा गया। जयंती लकड़ा के नाम पर जयंती तो नही आई लेकिन जयंत शेखर नामक का एक युवक जरुर आ गया । और उसके बाद उसने शुरु कर दी अपनी कहानी। उसके बाद उस युवक को जैसे तैसे मंच से उतारा गया। युवक अपने आप को जे एम एम का नेता बताया।

