जमशेदपुर।


अपराधी अखिलेश सिंह के पिता चद्रगूप्त सिंह के सरकारी बॅडी गार्ड हटा लिए जाने से नाराज उनके परिजनों ने एस एस पी कार्यालय मे जमकर हंगामा किया।इस दौरान एस एस पी सहित सारे पुलिस वाले को सारे आम गालिया दी गई।एस एस पी कार्यालय मे महिलाओं के द्वारा हंगामा होता देख पुरे कार्यालय मे भीड़ जमा हो गई।काफी देर हंगामा करने के बाद सभी वापस चली गई।
क्या है मामला
इस संर्दभ मे बताया जाता है कि न्यायालय परिसर के बार भवन मे उपेन्द सिंह की हत्या के बाद से जिला पुलिस अपराधी अखिलेश सिंह के खिलाफ जोरदार अभियान शूरू कर दी है।उसी क्रम मे अखिलेश सिंह के कई सहयोगी को पुलिस पकड़ कर पुंछ ताछ कर रही है।और वही दुसरी ओर पुलिस ने उनके पिता चन्द्रगूप्त सिंह के सरकारी अंगरक्षक को वापस ले लिया है। उसी सिलसिले मे अपराधी अखिलेश सिंह की मॉ( चन्द्रगुप्त सिंह की पत्नी) अपने कुछ सहयोगी महिलाओं के साथ उपायूक्त कार्यालय पहुची। उपायूक्त नही मिलने पर सभी महिलाएं एस एस पी कार्यालय पहूची। उसके बाद सभी को अंदर एस एस पी को बूलाया गया। इस मामले को लेकर एस एस पी और आई महिलाओं मे बहस हो गई।उसके बाद महिलाओं को जबरदस्ती एस एस पी कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया।एस एस पी कार्यालय बाहर निकलते ही महिलाओं ने कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया।