

जमशेदपुर।
कोर्ट परिसर स्थित बार भवन में हुए उपेन्द्र सिह की हत्या के बाद जिला पुलिस काफी सजग हो गई है। जिला पुलिस ने शुक्रवार को सिदगोड़ा स्थित अखिलेश सिह के पिता के आवास चन्द्र गुप्त सिह कुर्की जब्ती की। इस दौरान हेट क्वाटर-1 के डी एस पी के एन मिश्रा मे मौजुद थे। इस सर्दभ मे बताया जाता है कि गोलमुरी थाना अखिलेश सिह के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज था। उसी मामले मे अखिलेश सिह के घर की कुर्की की गई है।
गौरतलब है कि 30 नवबंर को जिले के व्यवहार न्यायालय के बार भवन के दुसरे तल्ले मे अपने वकील से बात करने के दौरान उपेन्द्र सिह को दो अज्ञात अपराधियो ने गोली मार हत्या कर दी थी। इस घटना मे अंजाम अपराधियो ने अपराधी अखिलेश सिह के ईशारे पर की थी। इस घटना के बाद जिला पुलिस की काफी बदनामी हुई थी। उसके बाद जिला पुलिस ने अखिलेश सिंह के खिलाफ पूराने मामले तलाशने शुरु किये। उसी के मद्देनजर आज उसके घर की कुर्की जब्ती की गई।

