
जमशेदपुर।

बुधवार को जमशेदपुर कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग की घटना के बाद से पुलिस पूरी तरह सेसतर्क दिख रही है. गुरुवार को कोर्ट में जाने वाले हर लोगों की जांच मेटल डिटेक्टर से की जा रहीहै. गौरतलब है कि बार एसोसिएशन की बिल्डिंग में बुधवार को सुनवाई के लिए आए यारानासमूह के मालिक उपेन्द्र सिंह की हत्या कर दी गई थी.
हो रही गहन जांच
कोर्ट में काम करने वाले अधिवक्ताओं की भी गहन जांच की जा रही है. अधिवक्ताओं की गाड़ियोंके साथ साथ उनके आइ कार्ड की जांच पुलिस कर रही है. पुलिस की इस पहल की अधिवक्ताओंने भी सराहना की है. अधिवक्ता अजय सिंह ने कहा कि अधिवक्ता हो या फिर आम आदमी, इसतरह की जांच सभी की होनी चाहिए और हर रोज होनी चाहिए. बिना आइ कार्ड के अधिवक्ता कोभी पुलिस कोर्ट परिसर में नहीं जाने दे. साथ ही वाहनों का भी पास आवश्यक कर दिया जाएताकि पास वाले वाहन ही कोर्ट परिसर में जा सके.
सीटी इन के मालिक हिरासत में
उपेंद्र सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने सीटी इन के मालिक विनोद सिंह और मानगो केअपराधी बूढ़ा बंगाली को हिरासत में लिया है. साथ ही इनके मोबाइल लैपटॉप समेत कइडॉक्यूमेंट पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है. सीआईडी कि टीम इनके मोबाइल और लैपटॉप किजांच कर रही है. और इन लोगों से साकची थाना में पूछताछ की जा रही है.

