
जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह और सूबे के पार्टी अध्यक्ष लक्षमण गिलुआ के दिशा-निर्देशानुसार सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से इंटरनेट बैंकिंग सेवा से जुड़ने का आह्वाहन किया गया है ।
बुधवार को पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष के हवाले से ज़ारी निर्देश के आलोक में भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सूचनार्थ सर्कुलर ज़ारी करते हुए उन्हें अपने बैंक के नज़दीकी शाखा से संपर्क कर इंटरनेट बैंकिंग सेवा से जुड़ने का आह्वाहन किया है । भाजपा जिलाध्यक्ष के अनुसार, भ्रष्टाचार पर नकेल कसने को कटिबद्ध भारतीय जनता पार्टी डिजिटल इंडिया के तहत कैशलेस ट्रांसेक्शन को प्रोत्साहित कर रही है । इस क्रम में सभी कार्यकर्ताओं से उनके बैंक खाते को ई-बैंकिंग सेवा से जोड़ने की अपील की गयी है । भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने आगे बताया कि जल्द हीं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण हेतु बैंक पदाधिकारियों के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन कर ई-बैंकिंग सेवा की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी । इससे दक्ष एवं प्रशिक्षित भाजपाजन अपने क्षेत्र के लोगों के बीच इंटरनेट बैंकिंग से जुड़ने सम्बंधित अभियान को गति देंगे ।



