
जमशेदपुर।

समाज के गरीब एवं अभिवंचित वर्ग के पंद्रह जोड़ों के सहयोगार्थ ‘समाधान’ संस्था द्वारा आहूत सामूहिक शुभ विवाह समारोह के वृहद आयोजन के मद्देनजर संस्था द्वारा मंगलवार शाम सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में एक संगोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें वैवाहिक आयोजन सफ़ल बनाने को लेकर सहयोग को इक्छुक लोगों के बीच संबंधित जिम्मेदारियां बाँटी गयी । इस दौरान शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित सामाजिक,आर्थिक,धार्मिक एवं राजनितिक गतिविधियां आधारित संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच दायित्व बांटे गए । समाधान संस्था की अध्यक्ष पूनम विग ने बताया कि उक्त वैवाहिक आयोजन को सफ़ल बनाने हेतु समाधान के सदस्यों के अलावे कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने सहयोग की इच्छा ज़ाहिर की थी । इस दौरान कुल 101 लोगों के बीच वैवाहिक कार्यक्रम, सुरक्षा, पूजन-सामग्रियां,बारात स्वागत, बैंड, जोड़ों , सांस्कृतिक आयोजन, संगीत, भोजन,अतिथि स्वागत एवं सत्कार , इत्यादि से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपकर अवगत कराया गया । उन्होंने बताया कि उक्त समारोह में राज्य के सीएम, मंत्रीगण , प्रशासनिक पदाधिकारियों के अलावे अनेक गणमान्य मौजूद रहेंगे । संगोष्ठी में मुख्य रूप से मौजूद संस्था के संरक्षक दिनेश कुमार ने लोगों को उनके दायित्वों और आयोजन से अवगत कराते हुए वैवाहिक आयोजन को सफल बनाने का आह्वाहन किया । इस दौरान समाधान के दिनेश कुमार, पूनम विग,कुलजीत सदाना,अंकित आनंद, तनवीर, रुचिता छाबरा ,मधु प्रसाद, सुनीता सचदेव, अंजली सिंह, के अलावे विभिन्न संस्थाओं का प्रतिनिधित्व कर रहें लोग मौजूद थें ।

