दुल्हे पर आरोप किसी औऱ को शादी झांसा देकर गर्भवती बनाया


जमशेदपुर।
जिला के पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र मे हल्दी पोखर मे शादी करने आए एक दुल्हे को बराती सहित को ग्रामीणो ने बंधक बना लिया है। लड़की वालो का आरोप है कि लड़का पहले से शादी शुदा है और उसने इस बात को छुपाकर दुसरी शादी कर रहा है। वही घटना स्थल पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।वही देर रात दुल्हे के पक्ष वाले के द्वारा शादी मे लगे रकम को वापस करने के साथ साथ आरोप लगाने वाली लड़की से शादी करने के बाद मामला शांत हुआ।
इस सर्दभ मे बताया जाता है कि सरायकेला जिला के कपाली के रहने वाले मुस्लिम अंसारी का पूत्र साजन शेख की शादी सोमवार को पोटका के कवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर के रहने वाली युवती के साथ होनी थी। साजन शेख का शादी से पूर्व एक युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक सबंध बना चुका था। उस युवती को जैसे ही आज पता चला कि वह साजन शेख आज शादी कर रहा है। तो वह सीधे कापाली थाना पहुंची कपाली थाना से वहा आजादनगर थाना पहुंची वहा पर उसने अपना बात बताई और कहा कि वह पिलहाल तीन माह की गर्भवती है। उसके आजादनगर पुलिस उस लड़की को लेकर सीधे पोटका के कोवाली थाना पहुंची।
उसके शिकायत पर पुलिस युवती को लेकर हल्दी पोखर पहुंची। जिस घर मे साजन की शादी होनी थी। वही पूलिस पहुंच गई। उसके बाद पुलिस की मदद से उस युवती ने सारी बात ग्रामीणो जानकारी दी। उसके बाद ग्रामीण भड़क गए। और बारात सहित दुल्हे को बंधक बना लिया।
ग्रामीणो का कहना है कि साजन शेख के परिवार वालो ने उनलोगो गलत जानकारी देकर शादी कर रहा था। इसलिए लडका पक्ष वाले सारे लड़की वाले को पुरा पैसा लौटाये. तब ही जाकर सभी को छोड़ा जाएगा। मुखिया के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। लडका पक्षवाले लड़की को परिवार वालो को शादी मे हुए खर्च के रुप मे डेढ लाख देने को राजी हुए और आरोप लगाने वाली लडकी के साथ शादी को तैयार हुए तब जाकर मामला शांत हुआ।