जमशेदपुर ।
बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित बर्मामाइंस बाजार में एक व्यापारी कमल अग्रवाल की हत्या उसके ही घर में कर देने का मामला प्रकाश मे आया है । मृतक कमल अग्रवाल के सिर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं.। ह+त्या की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई.। मृतक के घर के सामने लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है.। बताया जाता है कि मृतक का हार्ड वेयर का दुकान है। घर और दुकान एक ही साथ है। घर में घुसते ही खुन का जमाव पुलिस को देखने को मिला है। फिलहल पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन कर रही है।. डीएसपी विवेकानंद ठाकूर ने बताया कि देर रात इनकी हत्या की गई है।. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा ।उन्होने कहा कि पुलिस अपने स्तर मामले को देख रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिये जाएंगे।



