
जमशेदपुर ।


बारीडीह बस्ती कदानी रोड स्थित हरि मैदान के पास जन कल्याण समिति की अर से शनिवार को नि:शुल्क सेवा शिविर लगाया गया. जहां समिति की अोर से संयोजक बबलू झा छठ व्रत धारियों के बीच फल व पूजन सामग्री से भरे 1001 सूप का नि:शुल्क वितरण किया गया. कार्यक्रम शुरू करने से पूर्व सेवा शिविर का उद्घाटन समिति के संरक्षक आनंद बिहारी दूबे अौर अध्यक्ष पीएन झा ने संयुक्त रूप से किया. बबलू झा ने कहा कि सभी दलगत भावना से उपर उठ कर व्रतधारियों की सेवा की जा रही है, ताकि व्रतधारी भगवान भास्कर से राज्य के लोगों के सुख समृद्ध अौर शांति की कामना करें. सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक पूजन सामग्री व सूप का वितरण किया गया. इस दौरान अलग-अलग पार्टी व सामाजिक कार्यकर्ताअों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर समिति के संयोजक बबलू झा ने बताया कि सोमवार को सुबह वाले अर्ग्ध के दिन व्रतधारियों के बीच गाय का कच्चा दूध, चाय, बिस्कुट, बगैर लहसून प्याज से बना घुघनी समेत कई अन्य चीजों का नि:शुल्क वितरण किया जायेगा. सेवा शिविर में मुख्य रूप से संयोजक बबलू झा, नवीन कुमार, विरेंद्र झा ,चेतन राव, राना, बड़कू, विरेंद्र झा, विजय चनंद् झा , रंजु झा, बाला जी, खऋी जी, शर्मा जी ,लड्डू पांडेय, , संजय सिंह आजाद समेत कई अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
——
इनके हाथों से बंटा सूप
आनंद बिहारी दूबे- कांग्रेस नेता
विजय खां- जिला अध्यक्ष कांग्रेस
पीएन झा- उपाध्यक्ष- कांग्रेस
अभय सिंह- प्रदेश महासचिव- जेवीएम
सिस्टर जेस्सी व सिस्टर एलिस – प्रशासनिक पदाधिकारी, मरसी अस्पताल
केनरा बैंक मैनेजर-ऋमती रजना जी
अमलेश कुमार- अध्यक्ष- टाटा वर्कर्स यूनियन
प्रकाश कुमार- महामंत्री- टाटा वर्कर्स यूनियन
राजदेव सिंह- थाना प्रभारी, सिदगोड़ा थाना
अर्पणा गुहा- कार्यकारी अध्यक्ष – महिला कांग्रेस
——-
सेना के जवानों को किया गया सम्मानित
सेवा शिविर में भारतीय सेना के दो जवान कन्हैया कुमार शर्मा अौर भोला राय को सम्मानित किया गया. कन्हैया शर्मा कारगिल युद्ध में दुश्मनों से लोहा ले चुके हैं. जबकि भोला राय पिछले दिनों भुज से रिटायर हुए. समिति के अध्यक्ष पीएन झा ने कहा कि देश के जवान सीमा पर हैं इस लिए हम कोई भी त्योहार मना पा रहे हैं, इस लिए अगर किसी पर्व में वे हमारे बीच हैं तो उनका सम्मान होना सबसे ज्यादा जरूरी है. उनके कार्य अतुलनीय है.
——
आज सुबह भी बंटेगा फलों से भरा सूप
जन कल्याण समिति की अोर से बताया गया कि शनिवार को जिन व्रतधारियों को फलों से भरा सूप नहीं मिल पया है, उनके लिए विशेष रूप से रविवार की

