
जमशेदपुर।


छेड़खानी के मामले मे आरोपी युवक को छोड़देने के मामले के विरोध मे एम जी एम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा के ग्रामीणो ने एस एस पी कार्यलय मे प्रर्दशन किया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।प्रर्दशम के उपरांत एस एस पी के नाम एक ज्ञापन सौपा गया । जिसमे एम जी एम थाना प्रभारी पर कार्रवाई के साथ साथ छेडडखानी के मामले मे आरोपी युवको को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
घटना के सर्दभ मे बताया जाता है कि 31 अक्टुबंर को तुरियाबेड़ा के रहने वाले रामलाला हेम्ब्रम की पुत्री अपने कुछ दोस्तो के साथ नहाने केलिए गाव के ही तलाब गई। नहाने के दौरान गांव के ही कुछ लड़को ने उनलोगो को मोबाईल मे तस्वीर लेने लगा ।जब उन लोगो का तस्बीर लेने को उन लड़कियो ने विरोध किया तो रामलाल हेम्ब्रम की पुत्री के साथ उनलड़को ने सिर्फ छेडखानी की बल्कि मारपीट भी किया। इस हो हल्ला के चक्कार कई ग्रामीण जुट गए। ग्रामीण जुटते देख सभी लड़के वहां से भाग खड़े हुए।लेकिन दो लड़को सोनु टुडु औरबिना हेम्ब्रम को गांव वालो ने पकड़ लिया। औऱ उसे पुलिस के हवाले कर दिया।लेकिन पुलिस ने दोनो को छोड़ दिया।
इस सर्दभ मे रामलाल ने 1नवबंर को एम जी एम थाना मे लिखीत शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन नतीजा शुन्य निकला। बल्कि पुलिस ने आरोपी युवको को छोड़ दिया।
गौरतलब है कि आरोपित चारो युवको पर भी पूर्व मे भी गांव की लड़कियो को छेड़ने काआरोप लगा चुका है। इस मामले को लेकर इस वर्ष 2जुन को तुरियाबेड़ा के ग्रामीणो ने बैठक कर चारो के खिलाफ लिखित शिकायत भीपुलिस को की थी।

