
जमशेदपुऱ।


शहर बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव में 3 बाइक सवार अपराधियों ने मिलकर ट्रक चालक छोटे लाल बिंद को कस्तूरा मारकर ₹4000 की लूट कर ली लूट की। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी बाइक से फरार हो गया। वही स्थानिय लोगो की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि ट्रक चालक आदित्यपुर से माल लेकर कोलकाता के लिए रवाना हुआ था नो एंट्री लगने कारण वह मेरिन टाइम में गाड़ी खड़ा कर आराम कर रहा था।
इस सबंध बिष्टुपुर थाना प्रभारी अनंत कुमार घटना की पृष्टी करते हुए कहा कि आदित्यपुर से दस चक्का ट्रक मे माल लोड कर कोलकोता जाने के लिए निकला। मैरीन ड्राईव मे ट्रक खराब हो जाने के कारण ट्रक को सड़क के किनारे लगा कर खड़ा था ।शाम के चार बजे के लगभग पल्सर पर सवार तीन अपराधकर्मी आए औऱ चालक से पैसा की मांग करने लगे। जब चालक ने पैसा देने से इनकार कर दिया तो उस्तुरा से बार कर उसके पास रखे चार हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। उन्होने कहा कि ट्रक चालक का बयान ले लिया गया है। उसके बातचीत से लग रहा है वह बाईक सवार सोनारी की ओर भागे । उन्होने कहा कि पुलिस के द्वारा जगह जगह छापामारी की जा रही है।आरोपी जल्द ही पकड़ लिये जाएगे।

