
जमशेदपुर।


चूना गोडाउन मैदान, बारीडीह वर्कर्स फ्लैट स्थित श्री श्री काली पूजा कमिटी के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार को “समर्पण” के संयोजक व युवा नेता ललित दास ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस पूजा के आयोजक “माँ काली बॉयज क्लब” के अध्यक्ष संजीव नायक ने श्री दास को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। ललित दास ने शहर एवं राज्यवासियों को काली पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। माँ से प्रार्थना करते हुए कहा कि दुष्टों का नाश करनेवाली माँ काली हम सबकों शक्ति प्रदान करें ताकि गलत कार्यों के खिलाफ लड़ सके। समाज में आपसी भाईचारा का माहौल बना रहे। दास ने प्रदेशवासियों के समृद्ध, विकसित, शांति एवं सुखमय जीवन की कामना की। उद्घाटन समारोह के बाद ग़ज़ल संध्या का भी आयोजन हुआ। मौकें पर पूजा कमिटी के अध्यक्ष संजीव नायक, महासचिव रविश कुमार, पिनाकी रंजन पात्रा, कुणाल, राज, शशिकांत, ललित महतो, सोनू लाल, समर्पण परिवार के नीरज कुमार, रूपेश कुमार, दीपक, ज्ञान, प्रदीप समेत काफी संख्या में स्थानीय बस्तीवासी उपस्थित थे।

