

जमशेदपुर।
कांग्रेस नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आदिवासी सामुदाय के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी के पश्चात भारतीय जनता पार्टी का आक्रोश फूटा । भाजपाजनों ने कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय द्वारा बीते दिनों दिए गए उक्त बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ” ईसाई मिशनरियां नहीं होतीं,तो झारखंड के लोग आज भी आदम हव्वा की तरह होते “। इनके इस आदिवासी विरोधी बयान के ख़िलाफ़ आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को साकची गोलचक्कर पर कांग्रेस की निम्न मानसिकता के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए सुबोधकांत सहाय का पुतला फूंका । भाजपा ज़िलाध्यक्ष ने कहा कि सुबोधकांत सहाय का यह बयान आदिवासियों के जीवंत और समृद्ध जीवन शैली पर प्रहार है एवं उनके मूल संस्कृति का अपमान है। उन्होंने मिशनरी संस्थाओं के कार्यपद्धति पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि कुछ संस्थाओं के सेवा-उद्देश्य केवल आदिवासियों का सोशन और उनका धर्मांतरण मात्र तक केंद्रित है । उन्होंने आरोप लगाया की सुबोधकांत सहाय मिशनरी एजेंट के रूप में सक्रिय हैं तथा इन संस्थाओं के प्रवक्ता के रूप में सक्रिय होकर अपनी बयानबाजी से आदिवासी संस्कृति पर प्रहार कर रहे हैं । भाजपाईयों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में मिशनरियां सूबे में गरीब आदिवासियों का शोषण कर फल-फ़ूल रहे हैं और धर्मांतरण ज़ोरों पर है । उन्होंने गरीब आदिवासियों के हित में राज्य सरकार से इस विषय पर जाँच की माँग भी की है। पुतला दहन के दौरान मुख्य रूप से चंद्रशेखर मिश्रा,विनोद सिंह,राजन सिंह,संजीव सिंह,संजीव कुमार,राजपति देवी,शिखाराय चौधरी,रीता मिश्रा,स्वाति मित्रा,भूपेंद्र सिंह,पवन अग्रवाल,नीरज सिंह,प्रकाश जोशी,पंकज सिन्हा,विजय सिंह,अनिल मोदी,संजीव सिन्हा,श्रीराम प्रसाद,मंटू चरण दत्ता,संजीव भगत,रतन महतो,पप्पू राव,शैलेश गुप्ता,ध्रुव मिश्रा,रॉकी सिंह,डेनियल दानिश,धनंजय उपाधयाय,प्रवीण सिंह,अनिमेष सिन्हा,अमित तिर्की,अंकित आनंद,रणजीत पाण्डेय,अशोक सामंता,राकेश सिंह,अमर शर्मा,विवेक पाण्डेय,त्रिदेव चटराज,प्रदीप मुख़र्जी,तेजेंदर सिंह जॉनी,कुलदीप सिंह,भरत बेहरा अदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थें ।

