

जमशेदपुर।
मानगो थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को उसके पति ने इस लिए घर से निकाल दिया क्योकि उस महिला ने जो बच्चे को जन्म दिया है वह और सब बच्चे से अलग अलग है। उस बच्चे का सर काफी बड़ा है।मंगलवार को वह महिला अपनी बहन और मां के साथ उपायुक्त कार्यलय पहुंची । और उपायुक्त से मिलकर न्याय की मांग की। उपाय़ुक्त ने उस महिला का आश्सत किया कि उस बच्चे का ईलाज के साथ साथ उसके घर ईज्जत से पहुंचवा देगें।
क्या है मामला
मानगो के गौड बस्ती की रहने वाली कंचन देवी की विवाह गुरुद्वारा बस्ती के रहने वाले कंतु यादव के साथ हुआ था। शादी के बाद उसे एक लड़का हुआ। इस दौरान सारा कुछ ठीक ठाक चल रहा था। जब दुसरे बेटे का जन्म हुआ तो उस बच्चे का शारीरिक रुप से अपाहिज था। और अन्य बच्चो से उसका सर काफी बड़ा था। पति ने जैसे ही उस बच्चे को देखा। उसके बाद उस बच्चे की उम्र चार साल होने को है आज तक उसका पति उसे देखने नही आया। एक बार वह ससुराल भी गई । लेकिन ससुराल वालो ने उसे मारपीट कर भगा दिया । इस मामले को लेकर उक्त महिला कई बार मानगो थाना भी गई । लेकिन पूलिस के द्वारा आवेदन लेकर भगा दिया गया।कार्रवाई नही आज तक नही हुई। पिड़ीता कंचन देवी ने कहा कि वह न्याय के लिए कई बार थाना भी गई लेकिन न्याय के नाम पर कुछ नही मिला। इस लिए थक हारकर उपायुक्त दरबार पहुंचा।
उपायूक्त ने दिया आश्वासन
इस सर्दभ ने उपायुक्त अमीत कुमार ने कहा कि मानगो की रहने वाली एक महिला मिली थी।उसके साथ दो समस्या थी । उसके बच्चे के बीमारी क्या है उसे पता लगाय़ा जाएगा।इसके लिए सिवील सर्जन को कह दिया गया है। और बीमारी का पता चलने पर उसका ईलाज जिला प्रशासन के द्रारा कराया जाएगा।जहा पति को छोड़ने का सवाल है उसे भी कानुन के तहत उसके घर भेजवाया जाएगा। अगर फिर भी पति नही मानता है तो कानुनन उस पर कार्रवाई की जाएगी।
