Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर- सरकार की योजनाओ का कार्यकर्ता जमीन पर उतारने मे मदद करे- सासंद
Top Stories

जमशेदपुर- सरकार की योजनाओ का कार्यकर्ता जमीन पर उतारने मे मदद करे- सासंद

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 23, 2016Updated:October 23, 2016No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर ।

भाजपा  महानगर की जिला कार्यसमिति की एक बैठक आज जिलाध्यक्ष  दिनेश कुमार की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल सभागार ,चैम्बर भवन बिस्टुपुर में संपन्न हुई जिसमें संगठन हित में कई निर्णय लिए गए।बैठक के प्रारंभ में नेताओं ने  पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।तथा समवेत स्वर में राष्ट्र गान वंदेमातरम गाया गया।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद माननीय विद्युत् वरन महतो जी ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार जनहित में कई कल्याणकारी योजनाएं संपादित कर रहीं है इन योजनाओं को जमीन पर उतारने की जिम्मेवारी सरकार के साथ साथ कार्यकर्ताओं पर भी है।उन्होंने कौशल विकास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान फसल बीमा योजना , जैसी कई योजनाओं का उदाहरण देते हुए कार्यकर्ताओ को इन योजनाओं के प्रति जनता को जागरूक करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि जल्द ही जमशेदपुर में लघु पासपोर्ट कैंप खोला जाएगा।ताकि लोगो को परेशानी ना हो।उन्होंने कहा कि दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में 200 सोलर लाइट लगाये जायेंगे।उन्होंने कहा कि शहर में जल्द ही  किसी मुख्य चौराहे पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित की जायेगी।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा भाजपा इस वर्ष को पंडित दीनदयाल शताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है। इस वर्ष को सरकार गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाएगी।जिसके तहत समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुचानें का काम किया जाएगा।उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।पार्टी इस वर्ष जुड़े नए सदस्यों को वैचारिक , सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों से परिचित करवाने हेतु वृहद् स्तर पर प्रशिक्षण शिविर लगवाएगी।जो प्रदेश के प्रत्येक मंडलो में लगाये जायेंगे।जिला प्रभारी गामा सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सकारात्मक दृश्टिकोण से संघटन के कार्यों में लगे।उन्होंने कहा की झारखण्ड प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनवाने में सरकार के साथ संगठन को भी कदम ताल कर चलना होगा।उन्होंने कहा कि आगामी 15 नवंबर को धरती आबा बिरसा मुंडा जी के जन्मदिवस और राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर को राज्य सरकार द्वारा रांची में विशाल रैली का आयोजन किया जायेगा।उसमे राज्य की आम जनता के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी भारी संख्या में शिरकत करेंगे।प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की पूँजी है।उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ताओं के दाम पर प्रदेश और राज्य में सरकारें बनी है।उन्होंने कहा कि अब भी कार्यकर्ताओं को चुप नहीं बैठना है बल्कि सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सरकार की मदद करनी है।जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार नें सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया की 4 दिनों के अंदर मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित करें।उन्होंने मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे प्रत्येक मंगल एवं शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में उपस्थित होकर जन सहयोग अभियान चलाए ताकि ग्रामीण जनता को कार्य करने में सुगमता हो।उन्होंने साफ़ कहा कि कुछ लोग भाजपा कार्यकर्ता नहीं होने के बावजूद भाजपा के ध्वज का दुरूपयोग कर रहे है।इस पर भी भाजपा नेतृत्व की नज़र है।ऐसे लोगो की पहचान की जायेगी। उन्होंने कहा प्रदेश और केंद्र में हमारी सरकार है अतः कार्यकर्ताओं को और अधिक संयमित आचरण करना है ताकि जनता में हमारी साख बढे।बैठक में जिला नेतृत्व द्वारा सभी मंडल अध्यक्षों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर भेंट की गयी।बैठक में प्रवक्ता अनिल मोदी ने 10 सूत्री मांग युक्त राजनितिक प्रस्ताव पेश किया जिसे संशोधन के पश्चात पारित किया गया।बैठक को पूर्व सांसद आभा महतो,जिलापरिषद अध्यक्ष श्रीमती बुलुरानी सिंह, निवर्तमान भाजपा  जिलाध्यक्ष नन्द जी प्रसाद ,जिला परिषद् उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक में 20 सूत्री के झारखण्ड राज्य सदस्य संजीव सिंह, महिला आयोग सदस्य कल्याणी शरण, फिल्म सलाहकार बोर्ड सदस्य रमेश हांसदा को सम्मानित किया गया।बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी गयी। बैठक  का संचालन राम सिंह मुंडा एवं मुकुल मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन सुरंजन राय ने किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 200 विद्यार्थियों ने लिया ‘योग से निरोग’ रहने का संकल्प

June 22, 2026

ADITYAPUR NEWS :आदित्यपुर स्टेशन के यात्रियों के लिए GOOD NEWS! ‘क्विक वाटरिंग सिस्टम’ तैयार, अब मिनटों में भरेगा पानी, नहीं होंगी ट्रेनें लेट

June 22, 2026

Jaipur Darbhanga Amrit Bharat Express :राजस्थान-बिहार के यात्रियों को महा-सौगात! जयपुर-दरभंगा ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ शुरू, खाटूश्याम जी के लिए नए स्टेशन का ऐलान

June 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.