
जमशेदपुर


बागबेड़ा थाना क्षेत्र डी बी रोड स्थित खुशबु स्टोर मे मे दशमी के रात हुई चोरी के मामाले का पुलिस को कुछ भी नही सफलता प्राप्त होने से स्थानिय लोगो पुलिस के कार्यशैली से काफी नाराज है । इस मामले को लेकर पिड़ीत दुकानदार स्थानिय लोगो के साथ मिलकर सिटी एस पी से शनिवार को उनके कार्यलय मे मिला । और जल्द से जल्द चोर को पकड़ने की मांग की।
इस सर्दभ मे पिड़ीत दुकानदार ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि दशमी को दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। सुबह जब वे दुकान आए तो देखा कि दुकान का ताला टुटा हुआ है। उन्होने कहा कि चोरो ने उनके दुकान से लगभग दो लाख का समान चोरी कर चोर चले गए। इस दौरान दुकान के गल्ले मे रखा करीब 20 हजार केश भी ले लिया।उन्होने कहा कि इस मामले को लेकर बागबेड़ा थाना मे मामला दर्ज भी करा दिया गया है ।लेकिन पुलिस इस मामले को गंभीरता से नही ले रही है। इस कारण हमलोग एस पी सिटी के पास शिकायत लेकर पहुंचे है।दुकानदार ने कहा कि इस घटना के बाद उनका परिवार रोड पर आ गया है।

