
जमशेदपुर।

परसुडीह थाना क्षेत्र मे पिछले दिनो दो लुट के मामले का पूलिस ने खुलासा कर दिया है इस मामले मे पुलिस ने चार लोगो को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए अपराधियो ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
इस सर्दभ मे हेड क्वाटर-2 के डी एस पी विमल कुमार ने बताया कि परसुडीह थाना क्षेत्र मे 9 अगस्त को के सिंह जनरल स्टोर के मालिक रमेश्वर सिंह जब दुकान बंद कर घर जा रहे थे कि रास्ते मे दो अज्ञात लड़को ने रोक कर मारपीट कर सेल के6000 रुपये लुट लिये थे। इसी प्रकार दुसरी घटना 29 अगस्त को दुसरी घटना घटी जिसमे अंडा विक्रेता प्रदीप कुमार बनर्जी से हथियार के बल पर 20-25 हजार रुपये लुट लिए गए थे। लुट के कारण वादी गंभीर रुप से घायल भी हो गए थे।
डी एस पी ने कहा कि इसी दोनो मामले को लेकर अनुसंधान के क्रम मे पता चला दोनो घटना एक ही गिरोह दोनो घटना को अंजाम दिया जारहा है।और ये गिरोह छोटे छोटे व्यापारियो को निशाना बनाने की योजना थी। ताकि पूलिस उन लोगो को पकड़ नही सके।
उसी क्रम मे गुप्त सुचना के आधार पर अपराधकर्मी राजु लोहार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम मे दोनो लुट के घटना के अंजाम देने की बात स्वीकारी । उसने बताया कि वे इस घटना को अंजाम अपने तीन साथियो के साथ मिलकर दिया था। उसके राजु लोहार के बयान पर लाला लोहार ,सुरज लोहार और रवि लोहार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

