
जमशेदपुर।


ऱाज्य मे निवेशको को आर्कषित करने के उद्देश्य से सुबे के मुखिया ऱघुवर दास का अमेरिका जाने का मामला राजनितीक तुल पकड़ने लगा है। इस मामले को लेकर विपक्षने भी खुल कर मुख्यमंत्री पर हमला करना शुरु कर दिया है। कॉग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सासंद प्रदीप बालमुचू ने मुख्यमंत्री रघुवर दास की अमेरिका की यात्रा को होली डे यात्रा बताया है। वे जमशेदपुर मे तिलक पुस्तकाल मे सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान उक्त बाते कही।
उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास अमेरिका निवेशको को लुभावने नही बल्कि घुमने गए थे। उन्होने निवेशको के बहाने जनता का पैसा बरबाद किया है। उन्होने कहा कि उनके साथ गए वर्णवाल साहब के कुछ मित्र अमेरिका मे है उन्ही से मिलकर वे लौट आए है। अमेरिका जाने के मामले मे दो तरह के बयान आ रहे है। जहां मुख्य सचिव राजबाला बर्मा कहती है कि माईनिंग मशीन के नये तरीके के लिए निवेशको से बातचीत करने के लिए गए थे। जबकि मुख्यमंत्री जी कहते है कि प्रधानमंत्री के द्नारा निवेशको को लाने का प्रयास को आगे बढा रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि अमेरिका जाने मे क्या खर्च हुआ है उसके बदले मे कितने निवेशक आए है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जी अगला टुर उनका जपान और कोरिया का होगा। जो संभवत अगले माह ही होगा। उन्होने कहा कि झारखंड पहले से जो निवेशक आए तो उसको तो रोकने मे मुख्यमंत्री सफल ही नही हो पा रहे है। और नये उधोग की बात कर रहे है। उन्होने कहा मुख्य सचिव कहती है कि माईनिग की नई तकनीक को झारखंड लायेगे। उन्होने कहा सरकार पहले तो झारखंड के बंदपड़ी 22 माईंस को खोलवाये तब जाकर कुछ बाते करे। जिन्हे माईंस मिलेगा वे तो खुद वहा जाकर माईस के समान लाकर काम शुरु कर देगे। उन्होने कहा कि युसिल जैसे कंपनी के माईस का अभी तक सरकार ने लीज नवीनीकरण नही किया है तो दुसरे निवेशक यहां कैसे आएगे।

