
जमशेदपुऱ।


विधायक को सरकार ने ही कीडनैप कर रखा है ये बाते जमशेदपुर मे पत्रकारो से बातचीत मे राज्य सभा के सासंद प्रदीप बालमुचू ने विधायक निर्मला देवी के गायब होने के सवाल के जबाब मे कहा । उन्होने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि विधायक कहां और किस परिस्थीति मे है। इसके सरकार एजेसी नियुक्त करे और पता करे कि विधायक कहा है अगर वो बताने मे सक्षम नही है तो इसका मतलब की सरकार के द्वारा ही महिला विधायक का कीडनैप किया गया है।
उन्होने बड़का गांव की घटना की निंदा करते हुए कहा कि ये सरकार प्रजातंत्र पर नही राज तंत्र पर विश्वास करती है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। उन्होने कहा कि इस मामले को लेकर कॉग्रेस के मेरे नेतृत्व मे पांच सदस्यीय टीम मंगलवार को बड़कागांव जाएगी।वहा कि वस्तुस्थिती की जानकारी लेगी और उस रिर्पोट को दिल्ली मे जाकर सौपेगी। उन्होने कहा कि उनके साथ केएन दुबे, धीरज प्रसाद साहू ,पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता जाएगें।और गोली कांड के पीड़ितों से के परिवार से मिलेंगे.

