
कल्याणनगर में ’समर्पण‘ ने चलाया स्वच्छता अभियान


जमशेदपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर ’समर्पण‘ के तत्वावधान में कल्याणनगर, भुइयांडीह में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान का नेतृत्व शहर की लोकप्रिय सामाजिक संस्था ’समर्पण‘ के संयोजक ललित दास ने किया। इस दौरान टीम ’समर्पण‘ सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने कल्याणनगर में झाडू लगाकर सफाई की।
इस अवसर पर श्री दास ने अपने संबोधन में कहा कि शहर की सुंदरता के लिए साफ-सफाई बहुत ही जरूरी है। इससे शहर की सुंदरता तो बढेगी ही साथ ही लोग भी स्वस्थ होंगे। स्वच्छा से स्वथ्य भारत का निर्माण होगा। अतः स्वच्छता पर शहरवासियों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान श्री दास ने कल्याणनगर के लोगों को उक्त स्थल पर शीघ्र डस्टविन रखवाने का आश्वासन दिया।
स्वच्छता अभियान में टीम ’समर्पण‘ के नीरज कुमार कैवर्त, देव कुमार कैवर्त, संजीव नायक, रूपेश साहू, ज्ञान सिंह, प्रदीप कुमार दुबे, दीपक कुमार सिंह, सोनू दत्ता के अलावा भाजपा नेता गुंजन यादव, भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रमेश नाग, टुनटुन सिंह, कमलेश साहू, संतोष, सुभाष मुखी समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

