
कमाडेंट ने अपना वादा निभाया


जमशेदपुर।
जैप 6 और आइ आर बी 2 के कमाडेंट शैलेन्द वर्णवाल ने अपने वादे के मुताबिक आज मुसाबनी के वर्षो से गंदे हुए तलाब को साफ करवाया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गाँधी जी के जयंती अवसर पर मुसाबनी टॉउन में आई आर बी 2 और जैप 6 के कमांडेंड शैलेंद्र वर्णवाल के दिशा निर्देश से उनके जवानो और पुलिस पब्लिक ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होने सबसे 25 एकड़ मे फैली तालाब को अपने दिशा निर्देश मे साफ करवाया। इसके लिए जमशेदपूर से 10 गोताखोर के अलावा चार वोट भी मागवाये गए ।उन्होने कहा कि मुसाबनी हरा भरा रहे यही नारा हमारा है. उन्होने इस काम मे मदद करने वाले संस्था के साथ साथ सूर्यफै मंदिर कमेटी और एम्यूजेट पार्क के प्रबंधन को बधाई दी। वही मुसाबनी के तालाब की साफ़ सफाई होने से पुरे क्षेत्र के लोगो में काफी ख़ुशी देखी जा रही हैऔर इसे ऐतिहासिक कार्य बताया और जैप कमांडेंट सहित पुलिस प्रशासन की भूरी भूरी प्रशंसा किया।

