
जमशेदपुर।


शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित कालींमाटी रोट के 407 स्टैण्ड के पास नाले मे एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव के चेहरे मे खुन बह रहा है। आशंका व्यक्त की जा रही है युवक की हत्या कही औऱ की गई है और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को नाले मे फेक दिया गया होगा। वही घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। शव की पहचान नही हो पाई है।
इस सर्दभ मे गोलमुरी थाना के ए एस आई सियाराम राय ने कहा कि पुलिस को सुचना मिली कि कालींमाटी रोट के 407 स्टैण्ड के पास नाले मे एक युवक का शव है। उससूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो घटना को सही पाया। आस पास के लोगो से उक्त युवक के बारे मे पता लगाने के कोशीस की लेकिन जानकारी नही हो पाई। उन्होने कहा कि युवक की शिनाख्त नही हो पाई है।पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की रही है। पोस्टमार्टम रिर्पोट और शव की शिनाख्त होने के बाद ही पुरे वस्तुस्थिती की जानकारी हो पाएगी।

