
रांची। विधानसभा चुनाव के चैथे चरण में जिन 15 सीटों पर 14 दिसंबर को चुनाव होना है। उन सीटों पर शुक्रवार शाम से थम गया। प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर वोट मांगेंगे। तीसरे चरण में जिन सीटों पर चुनाव हो रहे है। उनमें 12 सामान्य सीट है। इस चरण में 217 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जिनके भाग्य का फैसला 43,48,709 मतदाता करेंगे। बोकारो सीट के लिए सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार है। जबकि जामा, चंदनक्यारी और टुंडी से सबसे कम दस-दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन शुक्रवार को जहां पांच चुनावी सभाओं को संबोधित किया वहीं भाजपा के एक दर्जन चुनावी सभाओं में केन्द्र गृहमंत्री राजनाथ सिंह, जल संसाधन मंत्री उमा भारती और सांसद मनोज तिवारी लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने भी कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया। चैथे चरण में जिन सीटों पर चुनाव होना है। उन में धनबाद, झरिया, बोकारो, चंदनक्यारी, बाघमारा, सिंदरी, टुंडी, निरसा, गिरिडीह, जमुआ, डुमरी, बगोदर, गांडेय, मधुपुर और देवघर शामिल है। इन सीटों में से पांच पर फिलहाल झाविमो, तीन सीटों पर झामुमो और दो पर कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा, माले, राजद, मासस और आजसू के खाते मे एक-एक सीट है।
Comments are closed.