सङक दुर्घटना में दो वन अधिकारी की हुई मौत

113
AD POST

 

संवाददाता.जमशेदपुर ,06नवम्बर

AD POST

सरायकेला—खरसांवा जिला के चांडिल के रधुनाथपुर के समीप दो मोटरसाईकिल के आमने सामने हुई टक्कर में वन विभाग के  दो अधिकारियो की मौत हो गई .बताया जाता है कि दोनो अधिकारी गश्ती पर निकले थे।

 

घटना के संबध में बताया जाता है कि जमशेदपुर से सटे चांडिल थाना क्षेत्र के रधुनाथपुर के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ -33 में दो पहिया वहन से गश्ती  पर निकले रेंजर कृष्णा प्रसाद और फोरस्टर चंदेश्वर सिंह को सामने से आ रही दो पहिया वाहन ने जोर दार टक्कर मार दी .जिससे घटना स्थल पर ही  रेंजर कृष्णा प्रसाद की मौत हो गयी ,वही गंभीर रुप से घायल फोरस्टर चंदेश्वर सिंह को स्थानिय लोगो की मदद से टाटा मुख्य अस्पताल लाया गया .जहां इलाज के क्रम में फोरस्टर चंदेश्वर सिंह मौत हो गई।इस  घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के सभी आला अधिकारी जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचे

 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More