
रांची,5नवंबर। झारखंड विधानसभा चुनाव क¨ लेकर कांग्रेस ने आज दूसरी सूची जारी कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति की स्वीकृति के बाद महासचिव मधुसूदन मिस्री ने पार्टी उम्मीदवारो की दूसरी सूची जारी की।
कांग्रेस ने बरही से मनोज कुमार यादव, रामगढ़ से शहजादा अनवर, राजधनवार से उपेंद्र प्रसाद सिंह, सरायकेला से बास्को बेसरा, मंझगांव से देवेंद्र चांपिया, जुगसलाई से रामांकात कारुआ, पोटका से दुखनिमाई सरकार, सिल्ली से राकेश किरण, मनोहरपुर सुभाष नाग, चक्रधरपुर से विजय सिंह, खरसावां से छोटाराई किस्कू, तोरपा से पुनीत हेम्ब्रम, खूंटी से पुष्पा सुरीन, मांडर से रवींद्र भगत, सिमडेगा से बेंजामिन लकड़ा और कोलेबिरा से थियोडर किड़ो¨ क को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने 1 नवंबर को ही 14 उम्मीदवारो को¨ प्रत्याशी बनाये जाने की पहली सूची जारी की थी इस सूची में प्र्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत, विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह, मंत्री गीताश्री उरांव, केएन त्रिपाठी, बन्ना गुप्ता, विधायक सरफराज अहमद, राजेश रंजन अ©र अनंत प्रताप देव फिर से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन अंनत प्रताप देव ने टिकट मिलने के बावजूद भाजपा का दामन थाम लिया,जिसके बाद कांग्रेस ने यहां से राजद प्रत्याशी के समर्थन देने का निर्णय लिया।
उम्मीदवारो की दूसरी सूची इस प्रकार हैः
क्र. विस क्षेत्र प्रत्याशी
1. बरही मनोज कुमार यादव
2. रामगढ़ शाहजादा अनवर
3. धनवार उपेंद्र प्रसाद सिंह
4. पोटका दुखमनी सरदार
5. जुगसलाई रमाकांत करुआ

6. सरायकेला बास्को बेसरा
7. मंझगांव देवेंद्रनाथ चांपिया
8. मनोहरपुर सुभाष नाग
9. चक्रधरपुर विजय सिंह संवाद
10. खरसावां छोटू किस्कू
11. त¨रपा पुनीत हेम्ब्रम
12. खूंटी पुष्पा सुरीन
13. सिल्ली राकेश किरण महत¨
14. मांडर डॉ.रवींद्र भगत
15. सिमडेगा बेंजामिन लकड़ा
16. कोलेबिरा थियोडर किड़ो¨