संवाददाता.जमशेदपुरः- 19 सितम्बर
भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उलीडीह मंडल स्थित बुथ संख्या 223 और 224 का सम्मेलन कुमार होम्स सुमन होटल डीमना चैक पर संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष नंदजी प्रसाद उपस्थित थे। बुथ के सम्मेलन में आये हुए कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को संबोधित करते हुए नंदजी प्रसाद ने कहा की भाजपा आज देश की इकलोती पार्टी है जो जनता के सच मायने में हितैसी है। पुरे देश के लोग आज हमारी और आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। अब लोगों को पता चल गया है कि पिछले 60 सालों से हमें केवल ठगा गया है कभी जात के नाम पर कभी धर्म के नाम पर। उन्होनें कहा की पिछले 14 सालों में अगर झारखंड का भला नहीं हो पाया और झारखंड में विकास नहीं हुआ तो उसका एकमात्र कारण गठबंधन की सरकार होना है। आज आवश्यक हे की झारखंड में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बने और वह सरकार केवल भाजपा हीं बना सकती है। कारण आज पुरे राज्य में भाजपा को छोड किसी पार्टी के पास क्षमता नहीं है कि पूर्ण बहुमत की सरकार बना सके। और दुसरी बात यह है की झारखंड की जनता भी यही चाहती है कि याहां पर भी पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बने। इसीलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में आप लोकसभा की तरह हीं भाजपा के प्रति प्यार और सम्मान बनाए रखें और अपने क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने का कार्य करें ताकि आपके सपनों के झारखंड का निर्माण हो सके। इस अवसर पर चितरंजन वर्मा, कमल किशोर और संजीव मुखजी्र ने भी अपने विचार रखे।
कर्यक्रम शुरू हाने से पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष का उलीडीह मंडल के तरु से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बिनोद सिंह, सुरज नारायण, प्रवीण सिंह, संजय सिन्हा, विवेकानंद शर्मा, सुबोध प्रसाद, ठाकुर जी, एसके पांडे, संजय सिंह, योगी सिंह, स्वरूप गोस्वामी, सीमा शर्मा, संध्यानंदी, रेणु सिन्हा, विनोद भगत और शेखर दा आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
