संवाददाता,जमशेदपुर ,15सितंबर
टेल्को थाना के आदर्श नगर निवासी कस्ट के इंस्पेक्टर मुरलीधर पासवान के तीन तल्ला छत पर काम कर रहे मजदूर हाई टेशन तार की चपेट में आकर झुलस गया हैं उसको इलाज के लिये टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। उस दौरान तार के टूटने से केबुल तार में विद्युत फेल जाने से एक दर्ज घर के टीवी फ्रिज सहित अन्य विद्युत उपकरण जल गये। इस घटना से इससे आसपास के लोगों में आक्रोश व्याप्त देखा जा रहा है।
बताया जाता है कि मुरलीधर पासवान अपने घर के तीसरे तल्ले पर काम करवा रहे थे। उस दौरान छत के उपर से एक लाख 32 हजार के वी के हाई टेंशन तार से रॉड सट गया। इससे एक मजूदर झुलस गया। उस दौरान टूटा तार डीस केबुल के संर्म्पक में आ गया। इससे वहां के आसपास के घरों में विद्युत फेल गया। इस पूरे घटना क्रम को पुलिस द्वारा दबाने का प्रयास किया जा रहा हैं पुलिस इस घटना को मामूली घटना बता रही है।
