
JAMSHEDPUR


मानगो नगर निगम कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देशानुसार स्ट्रीट लाइट मरम्मती का कार्य शिकायत प्राप्त होने के 24 घण्टे के भीतर सुनिश्चित किया जा रहा। इस क्रम में आज बैकुंठ नगर पोस्ट ऑफिस रोड, जवाहर नगर रोड नंबर 14 रोड नंबर 10, दाएगूटू रोड नंबर 1,16 10, एवं रोड नंबर 12 में कराया गया। अब तक कुल 36 स्ट्रीट लाइट के मरम्मत का कार्य कराया जा चुका है। नगर प्रबंधक निशांत कुमार ने बताया कि क्षेत्रवासियों से शिकायत प्राप्त होने पर तथा कार्यपालक पदाधिकारी के संज्ञान में मामला आने पर प्रतिदिन स्ट्रीट लाइट मरम्मती करने का शेड्यूल तैयार कर कार्य किया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा नगर प्रबंधक को स्पष्ट निदेश दिया गया है कि 24 घण्टे के भीतर स्ट्रीट लाइट की मरम्मती सुनिश्चित करेंगे ।

